डेढ़ साल की बच्ची पानी की बाल्टी में डूबी:चित्रकूट में मां कपड़े सुखाने गई थी, 5 मिनट बाद लौटी तो मृत मिली बच्ची

Nov 26, 2026 - 21:14
0
डेढ़ साल की बच्ची पानी की बाल्टी में डूबी:चित्रकूट में मां कपड़े सुखाने गई थी, 5 मिनट बाद लौटी तो मृत मिली बच्ची
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में गुरुवार को डेढ़ साल की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मां कुछ मिनट बाद लौटी तो बच्ची बाल्टी में सिर के बल गिरी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खपटिहा गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वह काम के सिलसिले में सीतापुर गए थे। घर पर उनकी पत्नी खुशबू, बेटा ज्ञानेंद्र और डेढ़ साल की बेटी दीक्षिता थे। खुशबू के मुताबिक, दोपहर में घर के गेट के पास लगे नल से करीब 20 लीटर की बाल्टी में पानी भर रहा था। दीक्षिता उसी जगह खेल रही थी। शाम करीब 4 बजे खुशबू कपड़े धोकर उन्हें घर के अंदर तार पर डालने गई। खुशबू ने बताया कि वह 3-4 मिनट बाद लौटी तो दीक्षिता बाल्टी में सिर के बल गिरी हुई थी। उसने बच्ची को बाहर निकाला और अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User