देवरिया में बाइक सवार युवकों पर चाकू-लाठी से हमला:एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस कस्टडी में; चाकू बरामद
देवरिया के रामनाथ देवरिया में बाइक सवार युवकों पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू आरोपी की निशानदेही पर मिला। पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपराचंद्रभान निवासी रितेश चौहान और उनके मित्र नितेश चौहान का बुधवार को वाहन साइड करने की बात पर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे, रॉड और चाकू से हमला किया गया। दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रितेश चौहान की शिकायत पर सदर कोतवाली में धारा 115(2), 352 और 109(1) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार शाम 4 बजे प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। आरोपी रंजू यादव (41), पुत्र स्व. रामबचन यादव, निवासी रामनाथ देवरिया को मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू हासिल किया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)