देवरिया में बोर्ड परीक्षा के 174 केंद्र तय:13 पुराने हटे, 27 नए जुड़े; 1.15 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Nov 26, 2026 - 20:24
0
देवरिया में बोर्ड परीक्षा के 174 केंद्र तय:13 पुराने हटे, 27 नए जुड़े; 1.15 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए देवरिया में 174 केंद्रों की अंतिम सूची गुरुवार को जारी की। पहली सूची के 160 केंद्रों में से 13 हटाए गए और 27 नए विद्यालय जोड़े गए। जिले में हाईस्कूल के 56,173 और इंटरमीडिएट के 59,594 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1,15,767 है। परिषद ने केंद्रों की शुरुआती सूची पर 28 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को कुल 310 आपत्तियां मिली थीं। आपत्तियों और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों व तय मानकों की जांच के बाद केंद्रों में बदलाव किया गया। पहली सूची के 13 विद्यालय मानकों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए उन्हें हटा दिया गया। 27 नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। दूसरी सूची जारी होने के बाद केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर तक का समय दिया गया था। जिले के करीब एक दर्जन विद्यालयों ने आपत्तियां भेजी थीं। इन पर फैसला होने के बाद केंद्रों की अंतिम सूची तय की गई। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में भी जिले में 174 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इस बार भी केंद्रों की संख्या 174 रखी गई है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि बोर्ड ने जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 174 केंद्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के 1.15 लाख छात्र परीक्षा देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User