एटीएस के साथ तिगरी गंगा-मेले में डीएम-एसपी ने सुरक्षा परखी:श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही नजर

Nov 23, 2026 - 17:03
0
एटीएस के साथ तिगरी गंगा-मेले में डीएम-एसपी ने सुरक्षा परखी:श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही नजर
अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए सोमवार दोपहर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह ने यूपी एटीएस के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी राय जानी। श्रद्धालुओं ने इस बार पुलिस के इंतजामों को पहले से बेहतर बताया। भीड़ और घाटों की सुरक्षा पर विशेष नजर डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, घाटों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों का जायजा लिया गया। 150 सीसीटीवी से निगरानी एसपी लखन सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User