गैस सिलेंडर लदा थ्रीवीलर महिलाओं पर पलटा:कौशांबी में एक की मौत, दूसरी गंभीर, 31 सिलेंडर लदे थे, चालक भी घायल
कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम 4:30 बजे घटमापुर चौराहे के पास गैस सिलेंडर लदा थ्रीवीलर चार महिलाओं पर पलट गया। हादसे में शीला देवी की मौत हो गई और राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक सुनील कुमार भी घायल हुआ। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर है। कैमा गांव के मजरा लोधन का पुरवा निवासी शीला देवी (40), उनके पति ओमप्रकाश राधा देवी (50), उनके पति अरुण कुमार, अमरावती (30), उनके पति पप्पू और लक्ष्मी देवी (32), उनके पति दुर्गा प्रसाद घटमापुर चौराहे के पास सड़क किनारे बैठकर बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान सिराथू से घटमापुर जा रहा थ्रीवीलर अनियंत्रित होकर उन पर पलट गया। उसमें 31 भरे गैस सिलेंडर लदे थे।
राहगीरों ने महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिराथू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। राधा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। चालक सुनील कुमार का सिराथू अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पइंसा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और थ्रीवीलर को कब्जे में लिया। पुलिस ने शीला देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)