ददरी मेले में दुकानों पर जुटने लगे ग्राहक:गर्म कपड़ों, कंबल तथा ग्रोसरी की दुकानों पर दिखी भीड़

Nov 26, 2026 - 18:46
0
ददरी मेले में दुकानों पर जुटने लगे ग्राहक:गर्म कपड़ों, कंबल तथा ग्रोसरी की दुकानों पर दिखी भीड़
बलिया के ददरी मेले में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदार दुकानें सजाने और सामान बिक्री के लिए तैयार करने में जुटे हैं। गुरुवार को गर्म कपड़ों, कंबल और सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। मेले में खानपान, खिलौने, घरेलू उपयोग की चीजें, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई, मनोरंजन, गर्म ऊनी कपड़े, कंबल और लोहे के सामान की दुकानें लगी हैं। दूर-दराज से आए दुकानदार अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। देखें, 6 तस्वीरें… झूले लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। इसके लिए सबसे ऊंची बोली 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये की लगी थी। कुछ झूले लग चुके हैं, जबकि आधुनिक झूले लगाने का काम जारी है। झूला संचालक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ नए झूलों को छोड़कर बाकी झूलों के दाम पिछले साल जैसे ही रहेंगे। मेले की तैयारियां देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंच रहे हैं। शाम होते ही परिसर में चहल-पहल बढ़ने लगी है। मेले की सभी दुकानें और झूले तैयार होने के बाद यहां और भीड़ आने की उम्मीद है। दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उनका कहना है कि मेले में दूर-दराज के इलाकों से लोग खरीदारी करने और घूमने आते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User