नशे में युवक ने शराब ठेके पर हंगामा किया:टेढ़ी बगिया चौकी से 100 मीटर दूर हुआ विवाद; पुलिस ने शांति भंग में चालान किया

Nov 27, 2026 - 22:59
0
नशे में युवक ने शराब ठेके पर हंगामा किया:टेढ़ी बगिया चौकी से 100 मीटर दूर हुआ विवाद; पुलिस ने शांति भंग में चालान किया
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में शुक्रवार शाम शराब के ठेके पर विवाद के बाद हंगामा हुआ। लोगों से गाली-गलौज करने के आरोप में दुकानदारों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे चौकी ले गई। घटना टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर ठेके पर हुई। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे किसी बात को लेकर युवक का लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में युवक ने गाली-गलौज कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर चौकी ले जाने लगे, तभी वह जमीन पर लेट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय दुकानदार शैलू जाट, सत्यम भारद्वाज और मुकेश बाबू ने बताया कि ठेके के बराबर में सब्जी मंडी है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं और महिलाएं भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। दुकानदारों के मुताबिक, ठेके पर शराब पीने के बाद आए दिन विवाद और हंगामा होता है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि टेढ़ी बगिया के पवन बिहार निवासी अंकित पुत्र लाखन शराब के नशे में ठेके पर लोगों से झगड़ा कर रहा था। उन्होंने कहा कि अंकित ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता नहीं की थी। युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User