गोरखपुर ग्रामीण बैंक से पकड़े गए 4 संदिग्ध युवक:40 लाख रुपये निकालने पहुंचे थे, म्यूल खाते के जरिए मंगाई गई थी रकम

Sep 27, 2026 - 14:29
0
गोरखपुर ग्रामीण बैंक से पकड़े गए 4 संदिग्ध युवक:40 लाख रुपये निकालने पहुंचे थे, म्यूल खाते के जरिए मंगाई गई थी रकम
गोरखपुर के ग्रामीण बैंक से रविवार को 40 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी की कोशिश करते चार युवक पकड़े गए हैं। चारो दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम मंगाकर उसे निकालने पहुंचे थे। साइबर और शाहपुर थाने की पुलिस हिरासत में लेकर चारो से पूछताछ कर रही है। घटना शाहपुर क्षेत्र के संगम चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। पुलिस जुटा रही जानकारी पुलिस के अनुसार, म्यूल खाते के जरिये करीब 40 लाख रुपये खाते में मंगाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद चार लोग रकम निकालने बैंक पहुंचे। संदेह होने पर साइबर पुलिस और शाहपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते का इस्तेमाल किसने कराया और रकम किस खाते से ट्रांसफर की गई थी। पुलिस खाते में आई रकम के स्रोत, ट्रांजेक्शन की कड़ियों और खाते से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बैंक खाते का इस्तेमाल किस तरह और किसके कहने पर किया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले इसी बैंक में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम संदिग्ध तरीके से अलग-अलग खातों में मंगाए जाने की जानकारी सामने आई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User