रुदौली पालिका विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल:EO की शिकायत पर अध्यक्ष पर केस, अध्यक्ष की तहरीर पर 4 दिन बाद भी FIR नहीं
अयोध्या की रुदौली नगर पालिका बोर्ड बैठक में अध्यक्ष जब्बार अली और अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ के बीच विवाद हुआ। यह नौ कर्मचारियों की नियुक्ति और उनके वेतन भुगतान को लेकर था। अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ की शिकायत पर रुदौली कोतवाली पुलिस ने 23 सितंबर को अध्यक्ष जब्बार अली के खिलाफ गाली गलौज जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने भी अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। अध्यक्ष पक्ष का आरोप है कि उनकी शिकायत पर चार दिन बाद भी कोई केस दर्ज नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत मिली है और उसकी जांच जारी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। अध्यक्ष जब्बार अली ने सपा प्रदेश सचिव सैयद रिजवान रसूल और मोहम्मद अली के साथ सांसद अवधेश प्रसाद से शुक्रवार को मुलाकात भी कर चुके है। मुलाकात के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही उनकी तहरीर पर अगर अधिशासी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया और केस दर्ज नहीं हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने के पीछे नहीं हटेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)