जगतपुर पीजी कॉलेज में योग कार्यक्रम:नशा मुक्ति का संदेश दिया, स्वस्थ जीवनशैली का लिया संकल्प
वाराणसी के जगतपुर पीजी कॉलेज में रविवार (27 सितंबर 2026) को '100 साप्ताहिक नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर समाज को नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना रहा। इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. संजय प्रधान, एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर पांडे और लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार सिंह सहित अन्य प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)