केन नदी के तेज बहाव में नाव समेत युवक बहा:बांदा में रात को बढ़ा जलस्तर; तलाश जारी

Sep 27, 2026 - 12:52
0
केन नदी के तेज बहाव में नाव समेत युवक बहा:बांदा में रात को बढ़ा जलस्तर; तलाश जारी
बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के कुकवा खास गांव में शनिवार रात केन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नाव में सो रहा 35 वर्षीय युवक जंग बहादुर नाव समेत तेज बहाव में बह गया। रविवार सुबह युवक के नदी किनारे नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसके नदी में बहने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई। नदी का पानी बढ़ने से तेज हुआ बहाव बताया गया कि जंग बहादुर पुत्र भवानी शंकर अक्सर नाव में ही सोता था। शनिवार रात भी वह नाव में सो रहा था। इसी दौरान केन नदी का पानी अचानक बढ़ गया और तेज बहाव के कारण नाव बहने लगी। देखते ही देखते युवक नाव समेत नदी की धारा में लापता हो गया। सुबह नदी किनारे नहीं मिला युवक रविवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने जंग बहादुर की तलाश की तो वह नदी किनारे कहीं नहीं मिला। इसके बाद उसके नदी में बह जाने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने आसपास के हिस्सों में भी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि रमेश निषाद ने पुलिस और राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई गई। हालांकि नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव और तलाश अभियान में परेशानी आ रही है। पीएसी जवान भी बचाव अभियान में जुटे युवक की तलाश के लिए पीएसी जवानों को भी मौके पर लगाया गया है। पुलिस और स्थानीय बचाव दल नदी के आसपास के हिस्सों में लगातार तलाश कर रहे हैं। तेज बहाव के कारण टीमों को सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ रहा है। एनडीआरएफ टीम भेजने की तैयारी परिजनों के मुताबिक, जंग बहादुर मानसिक रूप से ठीक नहीं था और अक्सर नाव में ही सोता था। वह भवानी शंकर के बेटों में दूसरे नंबर का था। पैलानी एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User