यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने आलोक सिंह:23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

Nov 26, 2026 - 19:03
0
यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने आलोक सिंह:23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज को नया अध्यक्ष मिल गया है। डीजी पीएसी और 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद अब आयोग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन आने की चर्चा थी। इस पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए थे, लेकिन अंत में आलोक सिंह के नाम पर सहमति बनी। आलोक सिंह वर्तमान में डीजी पीएसी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश की चार प्रमुख भर्ती संस्थाओं की कमान अब सेवारत या सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों के हाथों में होगी। जारी जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होकर 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति से यूपी लोक सेवा आयोग को नया नेतृत्व मिल गया है। आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे आलोक सिंह नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के पहले पुलिस कमिश्नर रहे हैं। जनवरी 2020 में नियुक्ति हुई थी। कानपुर जोन के एडीजी, मेरठ रेंज के आईजी और कानपुर के एसएसपी व आईजी पद पर भी रहे हैं। पुलिस सेवा में उन्हें कई पदक मिले। आलोक सिंह को पुलिस वीरता पदक (PMG - 2003), सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PM - 2012), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (PPM - 2021), उत्कृष्ट सेवा पदक (2020) और अति उत्कृष्ट सेवा पदक (2026) नवाजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User