लखीमपुर की 80 ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प:संविधान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की शुरुआत

Nov 26, 2026 - 18:46
0
लखीमपुर की 80 ग्राम पंचायतों का होगा कायाकल्प:संविधान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की शुरुआत
लखीमपुर खीरी में संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले की 80 ग्राम पंचायतों में आंबेडकर स्थलों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का जिलेभर में सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। आठ विधानसभा क्षेत्रों की 10-10 ग्राम पंचायतें चयनित योजना के तहत जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की 10-10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इस तरह कुल 80 आंबेडकर स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यहां स्टील ग्रिल की बाउंड्रीवाल, शेड, टाइलीकरण, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच और सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे आंबेडकर स्थलों को व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाया जाएगा। मितौली-कस्ता में विधायक और डीएम ने किया शिलान्यास मितौली और कस्ता विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ सिंह सोनू और डीएम अंजनी कुमार सिंह शामिल हुए। दोनों ने विकास कार्यों के शिलापटों का अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। सभी 80 स्थलों पर प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अवसर पर जिले की सभी चयनित ग्राम पंचायतों में आयोजन किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्रीनगर में विधायक मंजू त्यागी, गोला में अमन गिरि, बांकेगंज में रोमी साहनी, निघासन में शशांक वर्मा और धौरहरा में विधायक विनोद शंकर अवस्थी कार्यक्रमों में शामिल हुए। समाज कल्याण विभाग की कार्ययोजना में शामिल हैं 80 गांव समाज कल्याण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत श्रीनगर, गोला, निघासन, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा, कस्ता और लखीमपुर विधानसभा क्षेत्रों के 80 गांवों में काम कराया जाएगा। इनमें श्रीनगर के बौनिया, उद्यानपुर बेलबूढ़ी, कोढैया, मूड़िया मिश्र, मन्यौरा, कुशमौरी, बल्हापुर, खेरीपुरवा, बेरिहा और कोटरी शामिल हैं। गोला विधानसभा के हजरतपुर, रैनखेड़ा, तुलमेलगंज, पिपरा, खुर्दा, पड़रिया तुला, रूरा सुल्तानपुर, राजगढ़, लखरावां और बेलवा मलुकापुर में काम होगा। निघासन के दौलतापुर, हरसिंगपुर, खैरीगढ़, सिंगहा कला, नौरंगाबाद, गुलरिया तालुके अमेठी, रमियाबेहड़, ढखेरवा नानकार, मझरापूरब और जगतापुर को योजना में शामिल किया गया है। मोहम्मदी के देहरा अजीतपुर, राजापुर बेनी, अजेहरा, भंगेली, गुलौली, गदमापुर, देउलरिया, किशुनपुर अजीत, जमुका और मियांपुर में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। पलिया के सुमेरन नगर, विचित्रनगर सेमरी कॉलोनी, बीबीपुर, भीरा, मझौरा, पोहकरपुर, नयागांव, जटपुरा, पटीसानगर और हरिहरपुर में आंबेडकर स्थलों का कायाकल्प होगा। धौरहरा के मोहम्मदापुर, चमारनपुरवा, सोहरिया, मुखलिशपुर, भिठौली, महराजनगर, घुरघुट्टा बुजुर्ग, शाहपुर, खरवहिया नंबर-1 और बदाल समरदा को भी योजना में शामिल किया गया है। कस्ता के फरिया पिपरिया, रहजनियां, भंडेबरा, कानाखेड़ा, कस्ता, जानकीनगर ग्रांट, बढ़रिया, भूलनपुर, टेड़वा और बसारा में काम कराया जाएगा। वहीं, लखीमपुर विधानसभा के सल्हनापुर, नौव्वापुर, निजामपुर निकटी, अटकोहना, जमुनिहा, टीकर, केशवपुर गुरेला, भानपुर, सरैया और कारीपोखर में विकास कार्य होंगे। सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश योजना के शुभारंभ के साथ आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, समानता और बाबा साहेब के विचारों का संदेश दिया गया। चयनित गांवों में प्रस्तावित निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों से आंबेडकर स्थलों पर ग्रामीणों को बैठने, आयोजन करने और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User