लखनऊ के 9 बड़े हॉस्पिटल की फार्मेसियों के लाइसेंस सस्पेंड:दवाओं के खरीद-बिक्री मूल्य नहीं किए सार्वजनिक, FSDA ने की कार्रवाई

Nov 27, 2026 - 18:37
0
लखनऊ के 9 बड़े हॉस्पिटल की फार्मेसियों के लाइसेंस सस्पेंड:दवाओं के खरीद-बिक्री मूल्य नहीं किए सार्वजनिक, FSDA ने की कार्रवाई
लखनऊ के 9 बड़े अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस FSDA ने निलंबित कर दिए हैं। इनमें जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल की फार्मेसियां शामिल हैं। इन पर दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य सार्वजनिक नहीं करने का आरोप है। मरीजों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता देने के लिए जारी आदेश का पालन नहीं करने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। जवाब तलब करने के बाद हुई कार्रवाई FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने 1 अक्टूबर को सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों को दवाओं की कीमतें सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। इसके तहत फार्मेसी को दवाओं और मेडिकल डिवाइस की मूल्य सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। साथ ही क्यूआर कोड के जरिए भी मरीजों को यह जानकारी उपलब्ध करानी थी। औषधि निरीक्षकों की जांच में लखनऊ की कई फार्मेसियों में आदेश का पालन नहीं मिला। नोटिस और जवाब मांगने की प्रक्रिया के बाद 9 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इन अस्पतालों ने किया आदेश का पालन मेदांता की आईपी फार्मेसी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी, अपोलोमेडिक्स और रीजेंसी हॉस्पिटल ने आदेश का पालन कर लिया है। इन अस्पतालों ने दवाओं और मेडिकल डिवाइस की कीमतें वेबसाइट और क्यूआर कोड पर उपलब्ध करा दी हैं। वेबसाइट पर देनी होगी फार्मासिस्ट की जानकारी आदेश के मुताबिक, अस्पताल की फार्मेसी को वेबसाइट पर अपना नाम, लाइसेंस नंबर, लाइसेंसधारक का नाम और पता देना होगा। इसके अलावा फार्मासिस्ट का नाम, फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्रदर्शित करना होगा। दवाओं के स्टॉक का साप्ताहिक विवरण भी अपडेट करना होगा। वेबसाइट का लिंक फार्मेसी काउंटर पर दिखाना अनिवार्य है। 68 जिलों में 495 फार्मेसियों की जांच FSDA का प्रदेशव्यापी अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। अब तक 68 जिलों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिन फार्मेसियों में नियमों का पालन नहीं मिला, उन्हें सात दिन में जरूरी दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई भी हो सकती है। मरीजों को कीमतों की तुलना का मिलेगा मौका दवाओं के प्राइस टू रिटेलर (PTR) और प्राइस टू कंज्यूमर (PTC) की जानकारी मिलने से मरीज और उनके परिजन खरीद और बिक्री मूल्य का अंतर समझ सकेंगे। खासकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को इसका फायदा होगा, जिन्हें अक्सर अस्पताल परिसर की फार्मेसी से ही दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। FSDA का कहना है कि इसका उद्देश्य कीमतें तय करना नहीं, बल्कि मरीजों के लिए पारदर्शिता बढ़ाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User