मेरठ में CCSU पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल:कुलपति ने गुलाब देकर किया स्वागत, कल स्टार्टअप संवाद में होंगी शामिल

Nov 27, 2026 - 22:26
0
मेरठ में CCSU पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल:कुलपति ने गुलाब देकर किया स्वागत, कल स्टार्टअप संवाद में होंगी शामिल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शुक्रवार शाम मेरठ पहुंचीं। वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में आयोजित होने वाले पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद 2026 में शामिल होने के लिए यहां आई हैं। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विश्विद्यालय प्रशासन ने गुलाब का फूल देकर राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल शुक्रवार रात विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ही ठहरेंगी। शनिवार सुबह वह कार्यक्रम में शामिल होंगी। पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में 11 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा होगी। साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा देने, नए आइडिया को आगे बढ़ाने और युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी बात होगी। कार्यक्रम में 60 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के नवाचार, नए प्रोजेक्ट और उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्यपाल इन स्टॉलों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगी। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ स्टार्टअप और स्वरोजगार से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User