गोरखपुर में प्रेमी ने बच्चे को मार डाला:पति को छोड़कर लिव इन में रहती थी महिला, नदी में शव तलाश रही पुलिस

Nov 27, 2026 - 22:26
0
गोरखपुर के शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कालोनी से गुरुवार सुबह लापता हुए पांच वर्षीय आरुष शर्मा की हत्या कर दी गई। मां के साथ लिव इन में रह रहे प्रेमी रितिक यादव ने बच्चे को कार से बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे ले गया और हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया। हालांकि शव मिलने तक पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पति से अलग होने के बाद आरोपी से अफेयर शुरू हुआ महराजगंज के मटिया निवासी रूबी शर्मा की शादी 10 वर्ष पहले सहजनवा के मटियरा निवासी देवनंदन शर्मा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है, जबकि पांच वर्षीय आरुष मां के साथ रहता था। दो वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। दोनों का परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान रूबी के संबंध अपने ससुराल में रहने वाले रितिक यादव से हो गए। इसके बाद दोनों शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कालोनी में किराये के मकान में रहने लगे। मार्ट में काम करती है महिला रितिक अपने ममेरे भाई की कार चलाता था। रूबी और रितिक के बीच अक्सर विवाद होता था। इस वजह से रूबी ने पादरी बाजार के एक मार्ट में काम शुरू किया था। बाद में वह मोहल्ले में घरेलू काम करने लगी। गुरुवार सुबह पांच बजे रूबी काम पर चली गई। आरुष कमरे में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रितिक कार से पहुंचा और सोते हुए बच्चे को उठाकर ले गया। इसके बाद उसे बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी ले जाकर हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया। बच्चे के लापता होने पर मां की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की। आशंका होने पर रितिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को लेकर बाघागाड़ा पहुंची और नदी में शव की तलाश शुरू की। पुलिस आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपित के विरुद्ध लोगों में आक्रोश है। पुलिस बोली मामला संदिग्ध इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि लापता बच्चे की हत्या कर शव को राप्ती नदी में फेंका गया है। जांच के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में वारदात को स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस बाघागाड़ा पुल के पास नदी में शव की तलाश कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जब तक शव बरामद नहीं होता है, मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User