मुरादाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार SUV ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौके पर ही दम तोड़ा

Nov 27, 2026 - 20:33
0
मुरादाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार SUV ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौके पर ही दम तोड़ा
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम ताजपुर स्थित क्रिकेट अकादमी के सामने हुआ। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चंदनपुर ईसापुर निवासी मुनेश पुत्र मुरारी लाल शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से खानपुर गांव से ताजपुर माफी की ओर जा रहा था। कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर में क्रिकेट अकादमी के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की एक्सयूवी कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर सफेद एक्सयूवी कार का नंबर सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संबंधित वाहन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User