NDPS मामले के फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम:शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित, ओडिशा का रहने वाला है

Nov 26, 2026 - 20:57
0
NDPS मामले के फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम:शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित, ओडिशा का रहने वाला है
सोनभद्र मे मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सिबा शंकर बेहेरा पर की गिरफ्तारी के लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी ओडिशा का रहने वाला है और शाहगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, शाहगंज थाने में सिबा शंकर बेहेरा पुत्र सिमांचल बेहेरा निवासी प्लाट नंबर 52, लेन नंबर चार, भरतपुर, भुवनेश्वर, अंधरूआ, खुर्दा, ओडिशा को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में वह वांछित है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। न ही उसने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। साथ ही संबंधित पुलिस टीमों को उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आमजन से भी आरोपी के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी गतिविधियों या ठिकाने के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User