फर्रुखाबाद में दो दिन से बारिश का दौर जारी:फुहार के बीच छाए बादल; कई इलाकों में जलभराव

Sep 27, 2026 - 14:29
0
फर्रुखाबाद में दो दिन से बारिश का दौर जारी:फुहार के बीच छाए बादल; कई इलाकों में जलभराव
फर्रुखाबाद में बीते दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शहर में रुक-रुककर हल्की फुहार पड़ती रही। देहात क्षेत्र में रिमझिम बारिश जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सड़कें कट गई हैं, जबकि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हुआ है। शनिवार देर शाम बारिश कुछ देर के लिए थम गई थी, लेकिन रात में फिर हल्की बारिश हुई। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शहर में कभी फुहार पड़ी तो कभी मौसम खुला रहा। वहीं कायमगंज, अमृतपुर, राजेपुर और कमालगंज क्षेत्र में रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण कई जगह सड़कों को नुकसान पहुंचा है। फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। वहीं अचरा मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। मोहल्लों में अब भी भरा है पानी बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया था। रविवार को बारिश कम होने के बावजूद कई स्थानों पर पानी पूरी तरह नहीं निकल सका है। सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में पानी का स्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन सड़क पर अब भी पानी भरा हुआ है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। केशव नगर जाने वाले रास्ते और एसआर कोल्ड स्टोर वाले मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घर-दुकानों में घुसे पानी की सफाई में जुटे लोग बारिश का पानी कई लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच गया था। रविवार सुबह लोग अपने घर और दुकानों से पानी निकालने के साथ सफाई करते नजर आए। लगातार बारिश और जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User