रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की मौत:बुलंदशहर में तीन दिन पहले ही हुआ था तबादला, ड्यूटी कर घर लौट रहे थे

Nov 27, 2026 - 22:43
0
रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की मौत:बुलंदशहर में तीन दिन पहले ही हुआ था तबादला, ड्यूटी कर घर लौट रहे थे
बुलंदशहर के शिकारपुर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के पास शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की मौत हो गई। मृतक दरोगा राजवीर सिंह (57) बुलंदशहर कोतवाली नगर में तैनात थे और ड्यूटी खत्म कर बुलेट से डिबाई में अपने बच्चों के पास लौट रहे थे। घटना की तस्वीरें… तीन दिन पहले ही हुआ था तबादला राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह का तीन दिन पहले ही डिबाई कोतवाली से बुलंदशहर कोतवाली नगर में तबादला हुआ था। शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद वे डिबाई स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिकारपुर क्षेत्र में मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी बुलेट की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, बस की तलाश हादसे की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, एसएसआई और कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह स्पष्ट करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और टक्कर मारने वाली रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User