लखनऊ में किसान पथ पर डाला पलटा, राहगीर की मौत:सड़क पार करते समय चपेट में आया, चालक भी गंभीर घायल
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किसान पथ पर डाला वाहन पलट गया। इसकी चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक राहगीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। घटना एसएचएम हॉस्पिटल के पास हुई। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आया पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 27 नवंबर को किसान पथ पर डाला वाहन पलटने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति सर्विस लेन से किसान पथ पर चढ़कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान डाला वाहन पलट गया और वह उसकी चपेट में आ गया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हादसे में घायल वाहन चालक को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)