संभल में मंदिर के पास युवक का शव लटका मिला:चार घंटे बाद भी पहचान नहीं, जेब से धूपबत्ती और माचिस मिली

Nov 27, 2026 - 19:43
0
संभल में मंदिर के पास युवक का शव लटका मिला:चार घंटे बाद भी पहचान नहीं, जेब से धूपबत्ती और माचिस मिली
संभल के गांव मझोला में मंदिर के पास पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। चार घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। ग्रामीण मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने पेड़ से एक व्यक्ति को लटका देखा और शोर मचाया। गांव के लोग मौके पर जुट गए। दोपहर 2 बजे धनारी थाना पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। वह प्लास्टिक की रस्सी से लटका था। यह जगह संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला में है। गांव के लोग शव की पहचान नहीं कर सके। पुलिस और सोशल मीडिया पर सक्रिय गांव के लोगों ने फोटो साझा किया। आसपास के 5-6 गांवों से भी लोग पहुंचे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। दोपहर 2:30 बजे फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई गई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। जेब से धूपबत्ती और माचिस मिली इसके अलावा कोई सामान नहीं था। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम के साथ आसपास के गांवों के प्रधान और सामाजिक लोगों को पहचान कराने के लिए कहा गया है। अज्ञात व्यक्ति के नाम से पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा गया है। 72 घंटे में पहचान नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User