स्विफ्ट कार पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:काली स्कॉर्पियो से चलाई थी गोली, जान से मारने की धमकी दी थी

Nov 26, 2026 - 20:41
0
स्विफ्ट कार पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:काली स्कॉर्पियो से चलाई थी गोली, जान से मारने की धमकी दी थी
बिजनौर के कोतवाली शहर इलाके में स्विफ्ट कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा मिला है। गुरुवार को 8 बजे सीओ अभय पांडे ने दी जानकारी। पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को गांव जलालपुर छोइया उर्फ इस्लामपुर नीमदास निवासी प्रिंस कुमार ने कोतवाली शहर में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव सडियापुर निवासी ईशू डोडवाल काले रंग की स्कॉर्पियो से आया और प्रिंस कुमार से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से प्रिंस की स्विफ्ट कार पर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। कार का नंबर यूपी14डीवाई5252 है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार, 26 नवंबर को कोतवाली शहर पुलिस ने मामले में वांछित पुष्कर उर्फ ईशू डोडवाल को गिरफ्तार किया। वह गांव सडियापुर निवासी कपिल का बेटा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 2025 में भी कोतवाली शहर में बीएनएस की धारा 351(2), 352 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User