युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में धर्मशाला से बुलाकर मारी थी गोली; 5 नामजद समेत कई पर केस

Nov 25, 2026 - 19:50
0
युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में धर्मशाला से बुलाकर मारी थी गोली; 5 नामजद समेत कई पर केस
बिजनौर में शहर कोतवाली क्षेत्र के गंज में धर्मशाला से बुलाकर अभिषेक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। माथे पर लगी थी गोली, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि मंगलवार को गांव गंज निवासी नरदेव सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार, उनके बेटे अभिषेक को दुष्यंत निवासी चंदनपुरा, योगेंद्र निवासी जहानाबाद, रितिक, पृथ्वी, प्रयास और पांच से सात अज्ञात लोगों ने गोली मारी। गोली अभिषेक के माथे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। जहानाबाद का योगेंद्र पकड़ा गया, 2024 में भी दर्ज हुआ था केस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव जहानाबाद निवासी आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, योगेंद्र का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है; उसके खिलाफ 2024 में शहर कोतवाली में अपहरण के आरोप में धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User