बुलंदशहर में हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:इलाज में देरी का आरोप लगाकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में किया हंगामा
बुलंदशहर में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि समय पर इलाज मिलने से रसीद की जान बच सकती थी। सूचना पर पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। गांव गंगेरूवा निवासी रसीद सुबह नमाज पढ़ने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रसीद सुबह नमाज पढ़ने के बाद टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इलाज शुरू कराने की कोशिश की।
बेटे का आरोप- सुबह 6 बजे लाए, 8 बजे भर्ती किया रसीद के बेटे इदरीश ने आरोप लगाया कि वह पिता को सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें करीब 8 बजे भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि इलाज में देरी हुई और समय पर उपचार मिलता तो रसीद की जान बच सकती थी। परिवार ने वार्ड बॉय सानिफ पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पुलिस पहुंची इलाज के दौरान रसीद की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा और डॉ. धीर भी अस्पताल में मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए परिजन पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाज में देरी और स्टाफ पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)