चौहरे हत्याकांड का शामली कनेक्शन:रोहतक पुलिस और सीआईए ने युवती की तलाश में की छापेमारी
रोहतक के चौहरे हत्याकांड की जांच में शामली का कनेक्शन सामने आया है। मुखबिरी के शक में रोहतक पुलिस और सीआईए की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात बहावड़ी गांव में दबिश दी। पुलिस को एक युवती की तलाश है, लेकिन वह नहीं मिली। टीम ने कैराना में भी छानबीन कर रामू नाम के युवक के बारे में स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाई। ढाबे पर फायरिंग में चार लोगों की हुई थी हत्या 26 नवंबर की रात रोहतक के दिल्ली रोड पर खरावड़ पुलिस चौकी के पास स्थित मिलन ढाबे पर सात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें डीघल निवासी रिंकू, विनीत और यश के साथ बेरी निवासी एमकॉम के छात्र हिमांशु की मौत हो गई थी। पुलिस इस हत्याकांड की जांच गैंगवार के एंगल से कर रही है। मुखबिरी के शक में युवती की तलाश बृहस्पतिवार रात रोहतक पुलिस और सीआईए की टीम शामली पहुंची। टीम ने एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर बहावड़ी गांव की युवती के बारे में जानकारी साझा की। पुलिस को शक है कि युवती ने वारदात से पहले बदमाशों को सूचना दी थी। टीम ने रामू नाम के युवक के बारे में भी स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाई। युवती और रामू के भाऊ गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद रोहतक पुलिस ने बहावड़ी और कैराना में दबिश देकर ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन युवती का पता नहीं चला। जांच में सहयोग करेगी शामली पुलिस एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोहतक पुलिस ने युवती के बारे में जानकारी दी है। मामले में हरसंभव सहयोग किया जाएगा और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)