रोटावेटर से बिजली का तार निकालते समय युवक की मौत:पीलीभीत में गेहूं की बुवाई के दौरान करंट की चपेट में आया
पीलीभी के जहानाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खेत में बिजली का तार निकालते समय करंट लगने से भवनेश की मौत हो गई। वह खेत में गेहूं की बुवाई करवा रहा था। करंट लगने से झुलसे भवनेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर हुआ। रोटावेटर में फंस गया था बिजली का तार बरेली जिले के कटका गांव निवासी भवनेश पीलीभीत के सरौली गांव में अपने रिश्तेदार बबलू के घर आया था। शुक्रवार को वह खेत में गेहूं की बुवाई करवा रहा था। इसी दौरान खेत में पड़ा बिजली का तार ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस गया। भवनेश तार को हाथ से निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान तार में करंट उतर आया और वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। खेत में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल से सूचना मिलने पर जहानाबाद थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत या आरोप नहीं लगाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)