मऊ के बीएसए संतोष उपाध्याय का बलिया तबादला:मनीष कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई

Nov 27, 2026 - 20:49
0
मऊ के बीएसए संतोष उपाध्याय का बलिया तबादला:मनीष कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई
मऊ में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 15 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) का तबादला कर दिया है। इस क्रम में मऊ के बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया भेजा गया है, जबकि बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह को मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। संतोष कुमार उपाध्याय का मऊ में करीब तीन साल से अधिक का कार्यकाल रहा। उनके स्थानांतरण के बाद अब मनीष कुमार सिंह जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की कमान संभालेंगे। शिक्षा व्यवस्था और विभागीय योजनाओं की जिम्मेदारी नए बीएसए मनीष कुमार सिंह के सामने जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी होगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में एक साथ 15 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User