नहर विभाग के सरकारी धन गबन में दो और गिरफ्तार:मिर्जापुर में रिश्तेदारों के खातों में भेजा, अब तक चार आरोपी जेल पहुंचे

Nov 27, 2026 - 19:11
0
नहर विभाग के सरकारी धन गबन में दो और गिरफ्तार:मिर्जापुर में रिश्तेदारों के खातों में भेजा, अब तक चार आरोपी जेल पहुंचे
मिर्जापुर नहर विभाग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धनराशि का गबन करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों की पहचान आफताब पुत्र अनीश और अब्बाश पुत्र कासिम निवासी नुआंव थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गबन का मुकदमा दर्ज कराया पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को नहर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि विभागीय कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजकर गबन इसके बाद डोंगल का दुरुपयोग कर अस्तित्वहीन कर्मचारियों के नाम पर भुगतान दर्शाया गया। सरकारी धनराशि परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजकर गबन किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई अब थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आफताब और अब्बाश को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धारा 120बी सहित संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User