पीलीभीत में अज्ञात-वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत:5 दिन पहले दुबई से आया था, बाइक से जा रहा था मार्केट

Nov 26, 2026 - 22:20
0
पीलीभीत में अज्ञात-वाहन की टक्कर से 2 दोस्तों की मौत:5 दिन पहले दुबई से आया था, बाइक से जा रहा था मार्केट
पीलीभीत में गुरुवार रात नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास हुआ। दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। रात करीब नौ बजे हुआ हादसा गांव पड़रिया निवासी आलोक उर्फ गोलू (20) पुत्र किशनलाल अपने दोस्त अर्जुन (25) पुत्र रामस्वरूप के साथ बाइक से जा रहा था। अर्जुन राजपुर सिमरा गांव का रहने वाला था, जो थाना माधोटांडा क्षेत्र में आता है। दोनों गुरुवार रात करीब नौ बजे गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार दिन पहले दुबई से लौटा था अर्जुन हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि अर्जुन चार-पांच दिन पहले ही दुबई से काम करके घर लौटा था। सूचना पर कोतवाल पवन पांडे और क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User